जल शक्ति अभियान के अंतर्गत आज सूरत की लिंबायत विधानसभा में भूजल रिचार्ज के महत्वपूर्ण कार्य का शिलान्यास करने का अवसर मिला ।
जल शक्ति अभियान के अंतर्गत आज सूरत की लिंबायत विधानसभा में भूजल रिचार्ज के महत्वपूर्ण कार्य का शिलान्यास करने का अवसर मिला । इस अभियान का लक्ष्य प्राकृतिक संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग कर जल संरक्षण के लिए दीर्घकालिक और स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है।
इस परियोजना के पूर्ण होने से लिंबायत विधानसभा में जल की उपलब्धता में बढ़ोतरी होगी और भूजल स्तर में सुधार आएगा। जल शक्ति मंत्रालय संसाधनों के संरक्षण और विकास के प्रति समर्पित है।
आज से ठीक 10 वर्ष पहले, 2 अक्टूबर 2014 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी सर ने महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन की ऐतिहासिक शुरुआत की थी।
आज से ठीक 10 वर्ष पहले, 2 अक्टूबर 2014 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी सर ने महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन की ऐतिहासिक शुरुआत की थी। मुझे गर्व है कि आज इस महत्वपूर्ण अवसर पर, इस मिशन की 10वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री जी की विशेष उपस्थिति में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी सर ने इस मौके पर स्वच्छता और सफाई से संबंधित 9,600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से न केवल स्वच्छता के मानकों में सुधार होगा, बल्कि देश के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी। विकसित भारत की यात्रा में हर प्रयास ‘स्वच्छता से संपन्नता’ के मंत्र को और मजबूत करेगा।
स्वच्छ भारत मिशन सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि जन-जन का एक सशक्त आंदोलन बन गया है ।
इसके पहले चरण में 10 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कर भारत को 100% खुले में शौच मुक्त (ODF) बनाने का ऐतिहासिक लक्ष्य पूरा किया गया। इसने न केवल स्वच्छता के महत्व को पुनः परिभाषित किया, बल्कि करोड़ों भारतीयों के जीवन को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में क्रांतिकारी बदलाव लाया गया ।
स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण (2020-2025) में ठोस एवं तरल कचरे के प्रभावी प्रबंधन और ODF प्लस गांवों के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है, ताकि सम्पूर्ण स्वच्छता और स्वच्छ जीवनशैली सुनिश्चित की जा सके।
यह मिशन महिलाओं की सुरक्षा, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य में सुधार के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ है। स्वच्छता के प्रति देश की एकजुटता और प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में किए गए प्रयासों ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब समाज एकजुट होता है, तो बड़े से बड़े लक्ष्य को भी हासिल किया जा सकता है।
आज, स्वच्छ भारत की दिशा में हासिल की गई उपलब्धियाँ हमें विकसित भारत की ओर तेजी से बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।
मैं आप सभी से अपील करता हूँ कि इस मिशन को निरंतर आगे बढ़ाते रहें और अपने योगदान से ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ के साथ-साथ ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करें।
आज छत्तीसगढ़ के बर्गा गांव में स्वच्छता और विकास के एक नए अध्याय का शुभारंभ हुआ।
आज छत्तीसगढ़ के बर्गा गांव में स्वच्छता और विकास के एक नए अध्याय का शुभारंभ हुआ। आज बर्गा गांव को ओडीएफ प्लस मॉडल घोषित करते हुए मुझे अत्यंत आनंद की अनुभूति हुई। गांववासियों द्वारा स्वच्छता और विकास के प्रति दिखाए गए समर्पण और जागरूकता के लिए उन्हें अभिनंदन देता हूँ। यह उपलब्धि न केवल गांव के जीवन स्तर को बेहतर बनाएगी, बल्कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।
इसके साथ ही, स्वच्छता और जल प्रबंधन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से फेकल स्लज मशीन और ट्राइसाइकिल को हरी झंडी दिखाने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान पीपीई किट और आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया गया, जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
मुझे विश्वास है की बर्गा गांव का यह प्रयास पूरे देश के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनेगा ।
छत्तीसगढ़ के बर्गा गाँव में आज परकोलेशन टैंक और सीटीयू साइट के निरीक्षण
छत्तीसगढ़ के बर्गा गाँव में आज परकोलेशन टैंक और सीटीयू साइट के निरीक्षण के साथ जल संरक्षण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया। डीपीआरसी में रिचार्ज शाफ्ट और सैंड फ़िल्टर का अवलोकन करते हुए ज़रूरी सुझाव दिए गए, जिससे जलस्तर में सुधार और प्राकृतिक संसाधनों के सतत विकास में मदद मिलेगी। इसके साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण की ओर योगदान देने का सौभाग्य मिला ।
मोदी सरकार के जलशक्ति अभियान के तहत देशभर में जल संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, और छत्तीसगढ़ में चल रही यह परियोजना इसी दिशा में एक अहम पहल है।
આજે સુરત શહેર ખાતે “ક્રેડાઇ” દ્વારા યોજાયેલા એક વિશેષ કાર્યક્રમમાં ઉપસ્થિત રહેવાનો અવસર પ્રાપ્ત થયો,
આજે સુરત શહેર ખાતે “ક્રેડાઇ” દ્વારા યોજાયેલા એક વિશેષ કાર્યક્રમમાં ઉપસ્થિત રહેવાનો અવસર પ્રાપ્ત થયો, માનનીય પ્રધાનમંત્રી શ્રી નરેન્દ્રભાઇ મોદી સાહેબની પ્રેરણા અને માર્ગદર્શન અંતર્ગત
“જળ સંચય, જન ભાગીદારી” અભિયાન ચાલી રહ્યું છે ત્યારે ક્રેડાઇનાં સૌ સભ્યો સાથે “જળ સંચય” વિશે સંવાદ સાધ્યો, મને આનંદ છે કે ક્રેડાઇએ 1111 વોટર રિચાર્જીંગ યુનિટની જવાબદારી લઇ, “જળ સંચય, જળ સંરક્ષણ”નાં મહાયજ્ઞમાં પોતાની આહુતિ આપવાનો સંકલ્પ લીધો છે ! સૌનો આભાર વ્યક્ત કરું છું
आज भुवनेश्वर के बिररामचंद्रपुर, साखीगोपाल में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता कर्मियों के साथ जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आज भुवनेश्वर के बिररामचंद्रपुर, साखीगोपाल में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता कर्मियों के साथ जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
आज भुवनेश्वर के बिररामचंद्रपुर, साखीगोपाल में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता कर्मियों के साथ जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ प्रदान करने के लिए विशेष शिविर का भी आयोजन किया गया।
हम सभी के लिए गर्व की बात है कि ओडिशा के 30,000 से अधिक गांव ODF प्लस (मॉडल) बन चुके हैं, और केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर 31 मार्च 2025 तक सभी गांवों को ODF प्लस घोषित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं।
प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi सर के नेतृत्व में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान देशभर में एक जन आंदोलन बन चुका है, और ओडिशा ने इसमें 12 लाख से अधिक नागरिकों के साथ सक्रिय भागीदारी की है।
आज नागालैंड के मुख्यमंत्री माननीय श्री नेफियू रियो जी से सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई,
आज दिल्ली स्थित कार्यालय में मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी और राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी ने शिष्टाचार मुलाकात ली। इस दौरान विभिन्न जल संसाधन परियोजनाओं और जल जीवन मिशन पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही, PKC-ERCP लिंकेज में संशोधन पर भी विशेष चर्चा की गई, जिससे जल संसाधन प्रबंधन में और मजबूती आएगी।
आज नागालैंड के मुख्यमंत्री माननीय श्री नेफियू रियो जी से सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई,
आज नागालैंड के मुख्यमंत्री माननीय श्री नेफियू रियो जी से सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई, जिसमें राज्य के विभिन्न जल मुद्दों पर गहन चर्चा की गई।
बाढ़ प्रबंधन कार्यक्रमों को सुदृढ़ बनाने, जलाशयों की मरम्मत, नवीनीकरण और पुनर्जीवन के साथ-साथ छोटे सिंचाई परियोजनाओं को और प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श हुआ। इसके अलावा, नए जल भंडारण टैंकों के निर्माण से जल सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाने पर भी सहमति बनी।
માનનીય પ્રધાનમંત્રી શ્રી નરેન્દ્રભાઇ મોદી સાહેબનાં જન્મ દિવસ નિમિત્તે “સેવા પખવાડિયા”ની ઉજવણી કરાઇ
માનનીય પ્રધાનમંત્રી શ્રી નરેન્દ્રભાઇ મોદી સાહેબનાં જન્મ દિવસ નિમિત્તે “સેવા પખવાડિયા”ની ઉજવણી કરાઇ, આ નિમિત્તે આજે સુરત ખાતે “સ્વચ્છતા દૂત”નાં સન્માન સમારોહમાં ઉપસ્થિત રહી એમને સન્માનવાનું સૌભાગ્ય પ્રાપ્ત થયું !
આ પ્રસંગે એમને સન્માનતા હર્ષની લાગણી અનુભવી અને સૌ “સ્વચ્છતા દૂત”નો હૃદયપૂર્વક આભાર વ્યક્ત કર્યો !
રાજસ્થાનમાં જળ સંચય-જન ભાગીદારી અભિયાનને સફળ બનાવવા અંગે આજે સુરત ખાતે યોજાયેલા એક વિશેષ કાર્યક્રમમાં ઉપસ્થિત રહી રાજસ્થાનમાં આ યોજનાને સફળ બનાવવા માર્ગદર્શન પાઠવ્યું, રેઇન વોટર હાર્વેસ્ટિંગમાં ગુજરાત એક મોડલ તરીકે ઉભરે એવું સૌને આહ્વવાન કર્યું.
महाराष्ट्र में जल पुनर्भरण के लिए कार्यरत पुणे के ‘नाम फाउंडेशन’ के विशेष कार्यक्रम
महाराष्ट्र में जल पुनर्भरण के लिए कार्यरत पुणे के ‘नाम फाउंडेशन’ के विशेष कार्यक्रम में आज उपस्थित रहकर सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में चर्चा की। ‘नाम फाउंडेशन’ के चेयरमैन और प्रसिद्ध अभिनेता श्री नाना पाटेकर जी के नेतृत्व में यह संस्था महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। श्री नाना पाटेकर जी के नेतृत्व में यह संस्था जिस समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ जल संरक्षण की दिशा में काम कर रही है, वह अत्यंत प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर मौजूद सभी श्रोताओं को जल पुनर्भरण के महत्त्व पर विस्तार से जानकारी दी और सभी से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
आज इंडिया वाटर वीक 2024 का समापन हुआ, और इस समापन समारोह को संबोधित करते हुए एक नई ऊर्जा का अनुभव हुआ। इस मंच में न केवल जल संसाधनों के प्रति हमारे संकल्प को और भी सुदृढ़ किया, बल्कि वैश्विक जल प्रबंधन के क्षेत्र में भारत की अग्रणी भूमिका को भी स्पष्ट किया ।
डेनमार्क, इजराइल, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर समेत दुनिया के कई जल विशेषज्ञों ने इस आयोजन में भाग लिया, और उनके द्वारा प्रस्तुत शोधपत्रों और विचारों ने जल संरक्षण, प्रबंधन और स्मार्ट वाटर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हमें नई दिशा प्रदान की। इन चर्चाओं से न केवल हमारे देश के जल संसाधनों का कुशल और टिकाऊ उपयोग सुनिश्चित होगा, बल्कि सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में भी तेजी आएगी।
इस वाटर वीक ने जल प्रबंधन के प्रति हमारे संकल्प को मजबूत किया है, और भारत अब जल प्रबंधन के क्षेत्र में एक नए युग की ओर अग्रसर है। हम जल सुरक्षा के इस महाअभियान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।