आज WAPCOS के कार्यालय में विस्तृत समीक्षा बैठक ली । टीम को नई ऊर्जा और जोश के साथ प्रेरित किया, और वैश्विक स्तर पर जल, ऊर्जा, और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में अग्रणी परामर्श कंपनी बनने के नए रास्तों पर चर्चा की। हमारा उद्देश्य WAPCOS को विश्वभर में अपनी पहचान बनाने के लिए और अधिक सशक्त बनाना है।
BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेंगलुरु के सांसद श्री तेजस्वी सूर्या जी ने आज सूरत स्थित कार्यालय की शुभेच्छा भेंट की । उनके साथ युवाओं के लिए प्रेरणादायक चर्चा हुई और संगठन को मजबूती देने के महत्वपूर्ण विचार साझा किए।
આજે બારડોલી ખાતે સુરત જિલ્લા મધ્યસ્થ કાર્યાલય ‘શ્રી કમલમ્’નું ઉદ્ઘાટન કરવાનું સૌભાગ્ય પ્રાપ્ત થયું. માનનીય પ્રધાનમંત્રી શ્રી નરેન્દ્રભાઇ મોદી સાહેબે દરેક જીલ્લામાં ભારતીય જનતા પાર્ટીનું કાર્યાલય હોય એવું આહવાન કર્યું હતું-મને આનંદ છે કે પ્રધાનમંત્રી શ્રીનો આ સંકલ્પ પૂરો કરવામાં ગુજરાત અગ્રેસર છે
आज दिल्ली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान देवभूमि उत्तराखंड में जल संबंधित मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। परियोजनाओं में आने वाली बाधाओं को दूर करने और तेजी से कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए जल शक्ति मंत्रालय की ओर से उत्तराखंड के विकास में हर संभव सहयोग का वादा किया ।
आज दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री जी ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर हमने हिमाचल प्रदेश के जल संसाधनों पर गहन चर्चा की। बैठक के दौरान, हिमाचल प्रदेश की जल सुरक्षा और सतत विकास को सुनिश्चित करने के लिए भविष्य की योजनाओं और परियोजनाओं पर विचार-विमर्श किया। यह चर्चाएँ राज्य की जल सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होंगी।