आज जयपुर में ‘कर्मभूमि से मातृभूमि’ अभियान के तहत, जल संरक्षण को लेकर जन संवाद का अवसर मिला।
आज जयपुर में ‘कर्मभूमि से मातृभूमि’ अभियान के तहत, जल संरक्षण को लेकर जन संवाद का अवसर मिला। इस अभियान में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति में संवाद किया।
इस दौरान नागरिकों से संवाद करते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी सर के जल संरक्षण के संकल्प और मातृभूमि कर्मभूमि अभियान के उद्देश्यों पर चर्चा की।
इस अभियान का उद्देश्य जनमानस को जोड़कर जल के विवेकपूर्ण उपयोग को जन आंदोलन का रूप देना है। जब हर व्यक्ति जलसंरक्षण के लिए ‘मातृभूमि’ के प्रति अपना कर्तव्य समझेगा, तभी ‘कर्मभूमि’ पर हमारी मेहनत सार्थक होगी।
आज जयपुर में “जल संचय जन भागीदारी – कर्मभूमि से मातृभूमि” कार्यक्रम
आज जयपुर में “जल संचय जन भागीदारी – कर्मभूमि से मातृभूमि” कार्यक्रम का उद्घाटन राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी की विशेष उपस्थिति में करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
राजस्थान की पवित्र भूमि ने जल संचय और भूजल पुनर्भरण के लिए कृत्रिम संरचनाओं के निर्माण में अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी सर के “जनभागीदारी से जल संरक्षण” के आह्वान को राजस्थान ने पूरी निष्ठा से अपनाया है।
यहाँ की जनता का इस महाअभियान को सशक्त बनाने में जो समर्पण है, वह हर भारतीय के लिए प्रेरणादायक है।
राजस्थान की माटी और इसके हर नागरिक को हृदय से आभार।
आज सेवाड़खेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना के शिलान्यास समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
आज सेवाड़खेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना के शिलान्यास समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह परियोजना न केवल मध्य प्रदेश की जल समृद्धि को नई दिशा देगी, बल्कि क्षेत्र के लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का आधार बनेगी।
इस परियोजना के अंतर्गत सिलारखेड़ी जलाशय की ऊंचाई बढ़ाकर जल संग्रहण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि की जाएगी, जिससे पूरे क्षेत्र में जल की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इसका सबसे बड़ा लाभ धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षिप्रा नदी को मिलेगा, जिसमें स्वच्छ जल का नियमित प्रवाह पुनः स्थापित होगा। यह प्रवाह महाकाल की नगरी उज्जैन के लिए एक अमूल्य वरदान साबित होगा, जो श्रद्धालुओं की आस्था को और भी सशक्त करेगा।
परियोजना का प्रभाव केवल धार्मिक महत्व तक सीमित नहीं है—यह क्षेत्र के किसानों के लिए जल संकट का समाधान लेकर आएगी, सिंचाई के साधनों को मजबूत करेगी और स्थानीय समुदाय को नए आर्थिक अवसर प्रदान करेगी। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।
मैं इस ऐतिहासिक परियोजना को मूर्त रूप देने में योगदान देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, और स्थानीय नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही, इसके सफल और समयबद्ध क्रियान्वयन की कामना करता हूं ताकि यह परियोजना समृद्ध, आत्मनिर्भर और खुशहाल उज्जैन के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।
आज दिल्ली स्थित आवास पर हरियाणा के मुख्यमंत्री माननीय श्री नायब सिंह सैनी जी और राजस्थान के मुख्यमंत्री माननीय श्री भजन लाल शर्मा जी से शिष्टाचार भेंट हुई।
आज दिल्ली स्थित आवास पर हरियाणा के मुख्यमंत्री माननीय श्री नायब सिंह सैनी जी और राजस्थान के मुख्यमंत्री माननीय श्री भजन लाल शर्मा जी से शिष्टाचार भेंट हुई।
इस महत्वपूर्ण बैठक में जलशक्ति मंत्रालय के तहत चल रही विभिन्न योजनाओं पर चर्चा हुई। साथ ही, हरियाणा और राजस्थान के लिए जल से जुड़े अहम मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
हम सभी ने जल संसाधनों के उचित प्रबंधन और जल सुरक्षित भविष्य के लिए योजनाओं को लागू करने पर जोर दिया।
जल संरक्षण और सतत विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता जारी रहेगी।
आज हरियाणा की स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण (SBM-G) की प्रगति और चुनौतियों पर चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।
आज हरियाणा की स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण (SBM-G) की प्रगति और चुनौतियों पर चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्णलाल पंवार जी भी शामिल हुए।
बैठक के दौरान राज्य में ODF प्लस मॉडल गांवों के निर्माण, वित्तीय व्यय की स्थिति और ठोस एवं गंदे जल प्रबंधन की योजनाओं की समीक्षा की गई। राज्य की टीम को निर्देशित किया कि सत्यापन की प्रक्रियाओं को तेज किया जाए, ताकि हरियाणा के गांव स्वच्छता के उच्चतम मानकों को प्राप्त कर सकें।
इसके साथ ही फीकल स्लज प्रबंधन (FSM) और प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट (PWMU) को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी जोर दिया गया।
हरियाणा को स्वच्छता और सतत विकास की दिशा में अग्रसर करने के लिए हमारी प्रतिबद्धता अटल है। राज्य के हर नागरिक को स्वच्छ और स्वस्थ जीवन प्रदान करने के उद्देश्य से हम सभी प्रयासों को और तेज करेंगे।
आज नई दिल्ली में कर्नाटक की #SwachhBharat मिशन-ग्रामीण (SBM-G) की प्रगति और चुनौतियों पर एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की।
आज नई दिल्ली में कर्नाटक की #SwachhBharat मिशन-ग्रामीण (SBM-G) की प्रगति और चुनौतियों पर एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में #ODFPlusModel गांवों की स्थिति, मलीय कीचड़ और गंदे जल प्रबंधन, ठोस कचरा और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री श्री वीरन्ना सोमन्ना जी और कर्नाटक के ग्रामीण विकास, पंचायत राज एवं आईटीबीटी मंत्री श्री प्रियांक खरगे जी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के माध्यम से हमारा लक्ष्य हर गांव को स्वच्छ, स्वस्थ और आत्मनिर्भर बनाना है। स्वच्छता से न सिर्फ गांवों में जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि यह एक सशक्त भारत की नींव रखने में भी सहायक सिद्ध होगा।
“स्वच्छता की ओर हर कदम, सशक्त भारत की ओर बढ़ता कदम।”
आज मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में
आज मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के Phase IV प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संवाद का अवसर मिला।
यह प्रशिक्षण उन अधिकारियों के लिए है जिन्होंने 14 से 16 वर्षों तक सेवा दी है और अब नीति निर्माण, नेतृत्व और जनसेवा के माध्यम से राष्ट्र के विकास में नई जिम्मेदारियां निभाने के लिए तैयार हो रहे हैं।
हमने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर विस्तृत चर्चा की।
इन अधिकारियों की नीतिगत समझ, दूरदृष्टि और समर्पण देश को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
मैं विश्वास करता हूँ कि इनका प्रत्येक निर्णय 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।
“જન ભાગીદારીથી જળ સંરક્ષણ” માનનીય પ્રધાનમંત્રી શ્રી નરેન્દ્રભાઇ મોદી સાહેબનાં આહવાનને ગુજરાત વધાવી રહ્યું છે !!!
“જન ભાગીદારીથી જળ સંરક્ષણ” માનનીય પ્રધાનમંત્રી શ્રી નરેન્દ્રભાઇ મોદી સાહેબનાં આહવાનને ગુજરાત વધાવી રહ્યું છે !!! આજે જૂનાગઢનાં કેશોદ ખાતે વિવિધ સહકારી સંસ્થાઓનાં સંયુક્ત ઉપક્રમે યોજાયેલા “કેચ ધ રેઇન” કાર્યક્રમને સંબોધિત કરતા ખૂબ આનંદની લાગણી અનુભવી. આ સાથે કેચ ધ રેઇન યોજના હેઠળ વરસાદી પાણીને જમીનમાં કેવી રીતે ઉતારી શકાય અને એ માટે બોરની ડિઝાઇન, એનો ખર્ચો અને બોરથી થતા ફાયદા અંગે વિસ્તૃત માર્ગદર્શન પણ આપ્યું.
છેલ્લા ત્રણથી ચાર મહિનામાં “કેચ ધ રેઇન” યોજના હેઠળ ત્રણ લાખ જેટલા બોર દેશનાં જુદા જુદા રાજ્યોએ બનાવ્યા છે, આ મહા-જળ ક્રાંતિ છે, જે બદલ સૌને અભિનંદન પાઠવું છું
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी सर के नेतृत्व में देशभर में जलक्रांति का ऐतिहासिक अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी सर के नेतृत्व में देशभर में जलक्रांति का ऐतिहासिक अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
आज मध्य प्रदेश के खजुराहो में रेन वाटर हार्वेस्टिंग परियोजना का शुभारंभ करने का अवसर प्राप्त हुआ। यह पहल जल संरक्षण को मजबूत करते हुए देश के जलभविष्य को भी सुरक्षित बनाएगी।
सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन को इस महत्वपूर्ण प्रयास के लिए अभिनंदन एवं हार्दिक बधाई।
माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi सर के जन संरक्षण-जन भागीदारी अभियान
माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi सर के जन संरक्षण-जन भागीदारी अभियान के आह्वान को स्वीकारते हुए केशोद एयरपोर्ट रोड पर 250-300 फीट गहराई के चार बोरवेल सार्वजनिक स्थानों पर पूरे किए गए। इस अवसर पर उपस्थित रहकर जलयोद्धाओं को शुभकामनाएं दीं।
जूनागढ़ जिले में लगभग 300 बोरवेल बनाने का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें से 17 बोरवेल का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है।सभी को हृदय से शुभकामनाएं ।
પ્રયાગરાજમાં યોજાયેલા મહાકુંભ મેળામાં ભાગ લેનાર શ્રદ્ધાળુઓને મેડિકલ ઇમરજન્સી દરમિયાન ત્વરિત સારવાર મળી રહે એ હેતુથી આજે ગાંધીનગર ખાતે માનનીય મુખ્યમંત્રી શ્રી ભુપેન્દ્રભાઈ પટેલની વિશેષ ઉપસ્થિતિ વચ્ચે સુઘાંશુ મહેતા ફાઉન્ડેશનનાં ઉપક્રમે મહાકુંભ ખાતે રવાના થઇ રહેલી વોટર એમ્બ્યુલન્સને લીલી ઝંડી બતાવી.
આ વોટર એમ્બ્યુલન્સ ગંગા નદીનાં તટ પર તૈનાત રહેશે અને જે દર્દીઓને જરૂર ઊભી થાય એમને નિશુલ્ક સેવા પૂરી પાડશે. આ સુવિધાને કારણે દર્દી જળમાર્ગે ઝડપથી હોસ્પિટલ પહોંચી શકશે અને યોગ્ય સારવાર મેળવી શકશે. મહાકુંભનાં શ્રદ્ધાળુઓ માટે સેવાનાં આવા પરમ કાર્ય બદલ શ્રી સુધાંશુભાઇ મહેતાને અભિનંદન પાઠવું છું.