आज नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड समारोह में भाग लेने आए जल योद्धाओं,
आज नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड समारोह में भाग लेने आए जल योद्धाओं, जल जीवन मिशन के अंतर्गत सक्रिय ग्राम पंचायतों के सरपंचों और प्रेरणादायक व्यक्तित्वों से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इन जल योद्धाओं ने जल संरक्षण, प्रबंधन, उपयोग दक्षता और सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित कर अद्वितीय योगदान दिया है। उनके अनुभवों और नवाचारों को सुनकर गर्व एवं प्रेरणा का अनुभव हुआ।
इस अवसर पर ‘स्टोरी ऑफ़ चेंज’, ‘जल जीवन मिशन के तहत बदलाव की अनोखी कहानियां’ और ‘पेयजल: जनशक्ति की अभिव्यक्ति’ जैसी तीन प्रेरणादायक पुस्तकों का विमोचन करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। ये पुस्तकें जल जीवन मिशन के तहत हुए असाधारण कार्यों और उनके समाज पर पड़े सकारात्मक प्रभाव का दर्पण हैं।
राष्ट्रीय जल मिशन और पानी समितियों के अथक प्रयासों से देश में हर घर जल का सपना साकार हो रहा है। ये प्रयास न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा दे रहे हैं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा की एक मजबूत नींव भी रख रहे हैं।
आइए, हम सब इस सामूहिक प्रयास को और सशक्त बनाएं। जल संरक्षण, प्रबंधन और पुन: उपयोग के इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं और जल के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
आज दिल्ली स्थित निवास पर ध्वजारोहण कर तिरंगे की गरिमा को सलामी दी, नमन किया।
आज दिल्ली स्थित निवास पर ध्वजारोहण कर तिरंगे की गरिमा को सलामी दी, नमन किया। तिरंगा केवल हमारी स्वतंत्रता का प्रतीक नहीं, बल्कि हमारे कर्तव्य, एकता और प्रगति की प्रेरणा है।
तिरंगे के आदर्शों से प्रेरित होकर, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी सर के नेतृत्व में हर घर तक स्वच्छ जल पहुंचाने और हर जीवन को समृद्ध बनाने के संकल्प को और दृढ़ किया।
It was an honor to chair a special panel discussion at the World Economic Forum in Davos
It was an honor to chair a special panel discussion at the World Economic Forum in Davos, highlighting India’s historic and transformative journey in the fields of water and sanitation. Under the visionary leadership of Hon’ble Prime Minister Shri Narendrabhai Modi Sir, the Jal Jeevan Mission and Swachh Bharat Mission have established India as a global leader in achieving sustainable development goals. Discussing this remarkable journey and its far-reaching impacts was truly an inspiring experience.
The discussion emphasized strategies and solutions for water sustainability, focusing on improving global health through innovative sanitation practices.
These panels provided a platform to showcase India’s achievements and foster valuable exchanges of knowledge, experiences, and collaboration with global experts.
Panel Overview:
The discussion was moderated by Dr. Sabine Kapasi, Global Strategy Advisor, United Nations DAC.
Water Panel:
Topic: “Bringing Global Impact in Water Sustainability” This session featured global experts such as:
• Shri Rajiv Kumar Mittal, Director General, NMCG
• Shri Gaurav Gupta, Global Managing Director, Dalberg
At the World Economic Forum 2025, India has truly become the powerhouse of the global stage. Team India, representing the vision of Hon’ble Prime Minister Shri Narendrabhai Modi Sir, addressed a powerful press conference, highlighting India’s journey under his transformative leadership.
Key discussions included India’s groundbreaking water revolution (Jal Kranti) and its potential to benefit the world through sustainable water management practices.
This year, India has made history with one of its largest delegations at Davos, comprising 5 Union Ministers, 3 Chief Ministers, key government officials, and members of civil society. Their united voice is amplifying India’s rise as a global leader in innovation, sustainability, and inclusive development.
Aligned with this year’s theme, “Collaboration for the Intelligent Age”, India is showcasing its unwavering resilience and forward-thinking vision.
The world is listening, and India’s story is inspiring nations to work together for a better tomorrow. Truly, India’s moment has arrived!
I had the privilege of chairing a transformative discussion
I had the privilege of chairing a transformative discussion on Fostering Global Collaboration for a Water-Secure Future at the World Economic Forum 2025, Davos.
It was an incredibly enriching experience to engage in meaningful discussions with such esteemed leaders and experts in the field, including Chief Minister of Maharashtra Shri Devendra Fadnavis Ji, Alderman (Vice Mayor) Aarhus City Denmark Mr. Nicolaj Bang, Head of 2030 Water Resources Group-World Bank Mr. Michael Webster, Professor Emeritus MIT Dr. James Wescoat, Research Physical Scientist-NASA Dr. Sujay V Kumar, Head Markets & Member, India Leadership Team-KPMG Mr. Akhilesh Tuteja Ji !
The discussion saw the participation of over 300 individuals, both in-person and virtually, reflecting a shared global commitment to addressing one of the world’s most pressing challenges—ensuring sustainable and equitable water management for all.
Together, we are shaping a roadmap for a water-secure future that prioritizes innovation, sustainability, and inclusivity.
Let us continue working toward creating a world where access to clean and sufficient water is a reality for every individual.
दावोस में #WEF2025 के दौरान मेरी मुलाकात Water.org के सीईओ और सह-संस्थापक श्री गैरी व्हाइट से हुई।
दावोस में #WEF2025 के दौरान मेरी मुलाकात Water.org के सीईओ और सह-संस्थापक श्री गैरी व्हाइट से हुई। उनके साथ जल सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर एक अत्यंत सार्थक चर्चा हुई। Water.org ने वैश्विक स्तर पर लाखों लोगों को सुरक्षित जल और स्वच्छता की सुविधाएं उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी यह प्रतिबद्धता जल शक्ति मंत्रालय के “सबके लिए जल सुरक्षा और स्वच्छता” के उद्देश्य के साथ गहराई से जुड़ी हुई है।
हमारी चर्चा में जल आपूर्ति और स्वच्छता के लिए प्रभावी वित्तीय मॉडल, स्थानीय समुदायों के सशक्तिकरण और वित्तीय संस्थानों के साथ साझेदारी को मजबूत करने जैसे व्यावहारिक समाधानों पर विशेष ध्यान दिया गया। खासकर, भारत में Water.org द्वारा जल और स्वच्छता के लिए माइक्रोफाइनेंस का समर्थन, स्वच्छ भारत मिशन जैसे प्रयासों को सशक्त करने में सहायक रहा है।
श्री गैरी व्हाइट के नेतृत्व में Water.org अब तक 7 करोड़ 30 लाख से अधिक लोगों तक सुरक्षित जल और स्वच्छता की सुविधाएं पहुंचाने में सफल रहा है। यह उल्लेखनीय योगदान जमीनी स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रमाण है।
मैं Water.org के अनुभव और विशेषज्ञता को भारत के जल सुरक्षा और सतत विकास के लक्ष्यों में शामिल करने के लिए आशान्वित हूं। यह साझेदारी जल और स्वच्छता के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
During the World Economic Forum in Davos, I had a meaningful discussion with Mr. Gary White, CEO and Co-Founder of Water.org. This globally renowned non-profit organization has played a pivotal role in providing access to safe water and sanitation to millions of people worldwide. Their mission aligns closely with the vision of the Ministry of Jal Shakti to ensure “Water Security and Sanitation for All.”
Our conversation focused on practical solutions, including effective financial models for water supply and sanitation, empowering local communities, and strengthening partnerships with financial institutions. Notably, Water.org’s efforts in supporting microfinance for water and sanitation in India have significantly contributed to initiatives like the Swachh Bharat Mission.
Under the visionary leadership of Mr. Gary White, Water.org has reached over 73 million people with safe water and sanitation solutions. This exceptional commitment is a testament to their impact at the grassroots level, resonating deeply with the Ministry of Jal Shakti’s objectives.
I am optimistic about leveraging Water.org’s expertise and experience to achieve India’s goals for water security and sustainable development. This partnership holds great promise for setting new benchmarks in the water and sanitation sector.
It is a proud moment to participate in the World Economic Forum in Davos.
It is a proud moment to participate in the World Economic Forum in Davos. Received a warm welcome from India’s Ambassador to Switzerland, Mr. Mridul Kumar. Under the visionary leadership of Hon’ble Prime Minister Shri Narendra Modi Sir, India is spearheading a new revolution in water conservation. For the first time, the Ministry of Jal Shakti has participated in #WEF2025, reflecting India’s commitment to water management and its strong role in global sustainability. It is an honor for me to represent India’s achievements on this global platform.
दावोस में विश्व आर्थिक मंच में शामिल होना गर्व का क्षण है। स्विट्ज़रलैंड में भारत के राजदूत श्री मृदुल कुमार जी द्वारा आत्मीय स्वागत हुआ। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी सर के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत जल संरक्षण में नई क्रांति का नेतृत्व कर रहा है। पहली बार जल शक्ति मंत्रालय #WEF2025 में शामिल हुआ है, जो जल प्रबंधन पर भारत की प्रतिबद्धता और वैश्विक स्थिरता में भारत की मजबूत भूमिका को दर्शाता है। वैश्विक मंच पर भारत की उपलब्धियों का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है।
भारतीय लोकतांत्रिक नेतृत्व संस्थान (IIDL) के विद्यार्थियों के साथ संवाद का अवसर प्राप्त हुआ ।
भारतीय लोकतांत्रिक नेतृत्व संस्थान (IIDL) के विद्यार्थियों के साथ संवाद का अवसर प्राप्त हुआ । मेरे लिए यह संवाद अत्यंत प्रेरणादायक और ऊर्जा से भरपूर रहा।
भारत के युवा न केवल हमारे भविष्य के निर्माता हैं, बल्कि वर्तमान की दिशा तय करने वाले भी हैं। उनके साथ विचारों का आदान-प्रदान हमेशा अद्वितीय अनुभव देता है। इस संवाद के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई, जिनमें जल संरक्षण जैसे अहम मुद्दे पर विशेष जोर दिया गया। विद्यार्थियों के साथ जल संरक्षण के महत्व, उसकी चुनौतियों और इसमें उनकी सक्रिय भूमिका को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। यह संवाद न केवल ज्ञानवर्धक था, बल्कि भविष्य के प्रति आशावान दृष्टिकोण को और सुदृढ़ कर गया।
फेडरेशन ऑफ सूरत ट्रेड एंड टेक्सटाइल एसोसिएशन (FOSTTA) की वार्षिक साधारण सभा में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
फेडरेशन ऑफ सूरत ट्रेड एंड टेक्सटाइल एसोसिएशन (FOSTTA) की वार्षिक साधारण सभा में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
सभा में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी सर के ‘जल संरक्षण-जन भागीदारी’ के संकल्प को साकार करने के लिए सभी को प्रेरित किया। आइए, हम सब मिलकर जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाएँ और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
आज दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडु जी के साथ सूरत एयरपोर्ट के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।
आज दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडु जी के साथ सूरत एयरपोर्ट के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में एयरपोर्ट को अधिक सुविधाजनक और यात्रियों के लिए अनुकूल बनाने के लिए चर्चा की ।
सूरत-मुंबई फ्लाइट की शुरुआत की तत्काल व्यवस्था
ई-वीज़ा सुविधा का प्रावधान
एयरपोर्ट की मुख्य एंट्री के लिए चार लेन वाली सड़क का निर्माण
ऑटो रिक्शा स्टैंड और पार्किंग सुविधा का विकास
24 घंटे फ्लाइट संचालन के लिए आवश्यक ATC स्टाफ की तैनाती
खुली जगहों के विकास के लिए पीपीपी मॉडल पर योजना
400+ सीआईएसएफ स्टाफ के लिए आवास की व्यवस्था
टर्मिनल बिल्डिंग का शेष कार्य शीघ्र पूरा करने पर चर्चा
कोहरे के दौरान फ्लाइट संचालन के लिए एलवीपी तकनीक की सुविधा
आगमन और प्रस्थान के लिए बेहतर कनेक्टिविटी
डिजी यात्रा सुविधा को लागू करने पर विचार
मुझे विश्वास है की इन बुनियादी सुधारों से सूरत एयरपोर्ट को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद मिलेगी और यात्रियों के लिए बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी।
आज गुजरात की प्रमुख डेयरी सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की
आज गुजरात की प्रमुख डेयरी सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें GOBARdhan पहल के तहत पशु गोबर और जैविक अपशिष्ट से हरित ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के ठोस कदमों पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस बैठक में सहकारी संस्थाओं ने 20 से अधिक Compressed Biogas (CBG) संयंत्रों और 30,000 व्यक्तिगत बायोगैस संयंत्रों की स्थापना के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। इस पहल में सहकारी क्षेत्र द्वारा लगभग ₹1000 करोड़ का बड़ा निवेश किया जाएगा, जो ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्य बिंदु:
• जैविक अपशिष्ट से हरित ऊर्जा का उत्पादन: ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ जैविक खाद निर्माण को भी प्रोत्साहन।
• पर्यावरण संरक्षण: हरित ऊर्जा उत्पादन से कार्बन उत्सर्जन में कमी और स्वच्छता को बढ़ावा।
• आर्थिक और सामाजिक प्रगति: नए निवेश और रोजगार के हजारों अवसर।
यह पहल “कचरे से संपदा” (Wealth from Waste) का उत्कृष्ट उदाहरण है और GOBARdhan योजना की वास्तविक भावना को साकार करती है। इस प्रयास से न केवल गुजरात हरित ऊर्जा में अग्रणी बनेगा, बल्कि यह स्वच्छ भारत मिशन को भी मजबूती प्रदान करेगा, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और समृद्ध भारत का निर्माण होगा।