આજે સુરતની લિંબાયત વિધાનસભામાં મદનપુરા ખાતે ચાલી રહેલી SIRની કામગીરીની સમીક્ષા કરી, ઉપસ્થિત સૌ મતાધિકારની મૂલ્યવાન ફરજ અદા કરી શકી એ માટે SIRનું ફોર્મ ભરવા અપીલ કરી ! પૂરી સંનિષ્ઠા સાથે કામગીરી કરનાર શિક્ષકો અને BLOને અભિનંદન પાઠવ્યા.
રાજ્યભરમાં SIRની કામગીરી ખૂબ સંતોષકારક રીતે પાર પડી રહી છે
રાજ્યભરમાં SIRની કામગીરી ખૂબ સંતોષકારક રીતે પાર પડી રહી છે, સૌ BLO અને શિક્ષકો પોતાની ફરજ કર્તવ્યનિષ્ઠા સાથે અદા કરી રહ્યા છે ત્યારે આજે સુરતમાં લિંબાયત વિધાનસભા ખાતે આવેલા
આજે સુરત ખાતે લિંબાયત વિધાનસભામાં ધારાસભ્ય શ્રીમતી સંગીતાબેન પાટીલનાં જન સંપર્ક કાર્યાલય ખાતે ચાલી રહેલી મતદાર યાદી ખાસ સઘન સુધારણા-SIR અંતર્ગત ચાલી રહેલી કામગીરીની સમીક્ષા કરી,
આજે સુરત ખાતે લિંબાયત વિધાનસભામાં ધારાસભ્ય શ્રીમતી સંગીતાબેન પાટીલનાં જન સંપર્ક કાર્યાલય ખાતે ચાલી રહેલી મતદાર યાદી ખાસ સઘન સુધારણા-SIR અંતર્ગત ચાલી રહેલી કામગીરીની સમીક્ષા કરી, જરૂરી સૂચનો અને માર્ગદર્શન પાઠવ્યું.
ઉપસ્થિત સૌને એમનાં સ્વજનો, મિત્રો અને પરિવારનાં અન્ય સભ્યો જેમનાં SIRનાં ફોર્મ ભરવાનાં બાકી છે-એમને સત્વરે આ ફોર્મ ભરવા અપીલ કરી !
~~~~~~
आज सूरत स्थित लिम्बायत विधानसभा क्षेत्र में विधायक श्रीमती संगीताबेन पाटिल के जनसंपर्क कार्यालय में मतदाता सूची विशेष सघन पुनरीक्षण-SIR की प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
सभी नागरिकों से विनम्र अपील है कि वे अपने परिवारजन, मित्रों और परिचितों को जिनके SIR फ़ॉर्म शेष हैं, उन्हें यथाशीघ्र फ़ॉर्म भरने हेतु प्रेरित करें, ताकि सभी मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में समुचित रूप से सम्मिलित हो सके।
आज भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय “सुजलाम भारत” शिखर सम्मेलन का शुभारंभ कर अत्यंत आनंद की अनुभूति हुई।
आज भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय “सुजलाम भारत” शिखर सम्मेलन का शुभारंभ कर अत्यंत आनंद की अनुभूति हुई।
माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi सर के दूरदर्शी वॉटर विज़न के परिणामस्वरूप भारत में जल संरक्षण, जल प्रबंधन और पेयजल की स्थायित्व को राष्ट्रीय प्राथमिकता प्राप्त हुई है। यह विज़न जनभागीदारी पर आधारित है, जहाँ हर नागरिक जल सुरक्षा के मिशन में सहभागी है।
इस सम्मेलन में नदी पुनर्जीवन, स्वच्छ एवं सतत पेयजल उपलब्धता, ग्रे-वॉटर प्रबंधन और समुदाय की सक्रिय भागीदारी पर व्यापक मंथन होगा। केंद्र एवं राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी, विशेषज्ञ और जमीनी स्तर पर सेवा देने वाले जल-योद्धा, सभी एक साथ मिलकर नीति और क्रियान्वयन के बीच की दूरी को कम करने का कार्य करेंगे।
मुझे विश्वास है कि यह आयोजन हमारे देश में जल संसाधनों की सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने और विकास की रफ्तार को गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
आज दिल्ली में अपर यमुना रिव्यू कमेटी की 9वीं बैठक की अध्यक्षता करने का अवसर प्राप्त हुआ।
आज दिल्ली में अपर यमुना रिव्यू कमेटी की 9वीं बैठक की अध्यक्षता करने का अवसर प्राप्त हुआ।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी सर के दूरदर्शी नेतृत्व एवं सहयोगात्मक संघवाद की भावना के अनुरूप, हमें पूर्ण विश्वास है कि सभी संबंधित राज्य जल संसाधनों के न्यायसंगत, सतत एवं दक्ष उपयोग हेतु परस्पर सहयोग और समन्वय को और सुदृढ़ करेंगे, जिससे इसका प्रत्यक्ष लाभ करोड़ों नागरिकों तक पहुँच सके।
बैठक में सदस्य राज्यों के जल संसाधन मंत्रियों, राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों तथा जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारियों ने सहभागिता दर्ज कराते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की और आगे की रणनीति पर सहमति बनाई।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी सर के सुशासन, अंत्योदय की भावना और परिणाम–प्रधान कार्यदृष्टि
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी सर के सुशासन, अंत्योदय की भावना और परिणाम–प्रधान कार्यदृष्टि से प्रेरित होकर आज जल शक्ति मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।
बैठक में जल सुरक्षित भारत के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने हेतु नीति–स्तरीय सुधार, तकनीकी हस्तक्षेप, जल संरक्षण के नवीन उपायों तथा केंद्र–राज्य समन्वय को और सुदृढ़ बनाने पर विचार–विमर्श हुआ। अधिकारियों ने अपने अनुभवजन्य सुझाव, व्यवहारिक आकलन और आगे की रणनीति पर मूल्यवान अभिमत प्रदान किए।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री श्री के नेतृत्व में
जनभागीदारी, वैज्ञानिक प्रबंधन और सतत विकास के सामूहिक प्रयासों से हम भारत को जल-सुरक्षायुक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति करेंगे।
बिहार में NDA सरकार के शपथ-ग्रहण समारोह के ऐतिहासिक अवसर पर माननीय केंद्रीय मंत्रियों,
बिहार में NDA सरकार के शपथ-ग्रहण समारोह के ऐतिहासिक अवसर पर माननीय केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के आदरणीय मुख्यमंत्रियों एवं उपमुख्यमंत्रियों तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ पटना एयरपोर्ट पर हुए संवाद और सौहार्दपूर्ण क्षण अविस्मरणीय रहे।
के अवसर पर सूरत में साकेत समूह द्वारा आयोजित ‘विजयोत्सव’ में उपस्थित होकर सूरत के बिहार समाज के सभी साथियों का आभार व्यक्त करने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस भव्य विजय में गुजरात और विशेषकर सूरत में बसे बिहारवासी समाज का योगदान अत्यंत महत्त्वपूर्ण रहा है। बिहार को असुरक्षा और अव्यवस्था की परिस्थितियों से निकालकर विकास, स्थिरता और सुशासन के मार्ग पर आगे बढ़ाने के लिए जनता ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी सर और माननीय श्री नीतीश कुमार जी पर अपना विश्वास प्रकट किया है।
संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता, बिहार समाज के साथियों
बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की ऐतिहासिक विजय के अवसर पर आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी सर ने सूरत में बसे बिहारवासी समाज के साथ आत्मीय संवाद किया।
बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की ऐतिहासिक विजय के अवसर पर आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी सर ने सूरत में बसे बिहारवासी समाज के साथ आत्मीय संवाद किया।इस अवसर पर उपस्थित रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ।
इस अवसर पर सभी ने प्रधानमंत्री श्री मोदी सर को हार्दिक शुभकामनाएँ और अभिनंदन अर्पित किए।
इस विजय में सूरत के भाजपा कार्यकर्ताओं तथा बिहार समाज के साथियों का संगठित सहयोग, निरंतर सक्रियता और चुनाव प्रक्रिया में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही।
यह जनादेश स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि बिहार की जनता ने विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व को पूर्ण विश्वास के साथ चुना है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी सर के आह्वान पर जनभागीदारी से जल संचय की दिशा में देशभर में जो उल्लेखनीय प्रयास हो रहे हैं,
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी सर के आह्वान पर
जनभागीदारी से जल संचय की दिशा में देशभर में जो उल्लेखनीय प्रयास हो रहे हैं, आज मैं जल संरक्षण से जुड़े प्रत्येक साथी को हार्दिक अभिनन्दन देता हूँ।
आज दिल्ली में मीडिया के भाई–बहनों के साथ आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की घोषणा की गई। ये प्रतिष्ठित पुरस्कार 18 नवम्बर को भारत की महामहिम राष्ट्रपति जी के करकमलों से प्रदान किए जाएंगे।
इसी अवसर पर ‘जल संचय जनभागीदारी-JSJB’ के प्रथम संस्करण के विजेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा।