बनासकांठा की धरती से जल पुनर्जागरण का ऐतिहासिक संकल्प।
बनासकांठा की धरती से जल पुनर्जागरण का ऐतिहासिक संकल्प।
आज बनासकांठा की पुण्यभूमि पर माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi सर के दूरदर्शी मार्गदर्शन और माननीय मुख्यमंत्री श्री Bhupendra Patel जी के प्रेरक सहयोग में संकल्प लिया कि अगले एक वर्ष के भीतर बनासकांठा को “डार्क ज़ोन” की श्रेणी से बाहर निकालकर उसे जल-समृद्ध ज़िले के रूप में स्थापित किया जाएगा।
आज गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्रभाई पटेल जी की गरिमामयी उपस्थिति में बनासकांठा में रिचार्ज कुओं के निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर आनंद की अनुभूति हुई। साथ ही, 50,000 जल संरचनाओं के निर्माण का संकल्प लिया गया, यह केवल भौतिक संरचनाएं नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के जल भविष्य की मजबूत नींव हैं।
इस अवसर पर बनास डेयरी द्वारा किसानों के खेतों में बनने वाली जल संरचनाओं की लागत का 50% वहन करने का निर्णय लिया गया । किसानों के हित में इतनी दूरदर्शी योजना आज तक किसी भी डेयरी द्वारा नहीं लाई गई, इसके लिए श्री शंकरभाई चौधरी जी को हार्दिक अभिनंदन और आभार।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रभाई मोदी सर द्वारा देशभर में चलाए जा रहे जल आंदोलन को बनासकांठा अब एक सशक्त उदाहरण के रूप में आगे बढ़ाएगा, यही हमारा लक्ष्य है।
साथ ही, “कैच द रेन” अभियान के तहत माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्रभाई पटेल जी द्वारा विधायकों को ₹100 करोड़ की राशि आवंटित करना इस अभियान को और अधिक व्यापक और प्रभावशाली बनाएगा।
सभी माननीय विधायकों का भी इस जन आंदोलन में सक्रिय सहभागिता हेतु आभार।
आज दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 का शुभारंभ करने का अवसर मिला ।
आज दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 का शुभारंभ करने का अवसर मिला । यह भारत का सबसे बड़ा ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण है, जो 21,000 से अधिक गांवों, 761 जिलों और 34 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगा।
माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi सर के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत ने स्वच्छता के क्षेत्र में जो क्रांतिकारी प्रगति की है, SSG 2025 उसी यात्रा को अगले स्तर तक ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह सर्वेक्षण स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण (चरण-II) के तहत ODF प्लस मॉडल को मज़बूती देने और ज़मीनी स्तर पर स्वच्छता की वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए तैयार किया गया है।
SSG 2025 केवल एक सर्वेक्षण नहीं, बल्कि राज्यों और जिलों के बीच एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने वाला प्रयास है। इसका उद्देश्य ग्राम पंचायतों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साझा प्रयासों से स्वच्छ, स्वस्थ और टिकाऊ ग्रामीण भारत का निर्माण करना है।
આજે ગાંધીનગરનાં મહાત્મા મંદિર ખાતે ગુજરાતનાં શહેરી વિકાસનાં 20 વર્ષ પૂર્ણ
આજે ગાંધીનગરનાં મહાત્મા મંદિર ખાતે ગુજરાતનાં શહેરી વિકાસનાં 20 વર્ષ પૂર્ણ થવા નિમિત્તે યોજાયેલા વિશેષ કાર્યક્રમમાં માનનીય પ્રધાનમંત્રી શ્રી નરેન્દ્રભાઇ મોદી સાહેબની વિશેષ ઉપસ્થિતિ વચ્ચે સહભાગી થવાનો અવસર સાંપડ્યો, પરમ ધન્યતાની અનુભૂતિ થઇ.
માનનીય પ્રધાનમંત્રી શ્રી નરેન્દ્રભાઈ મોદી સાહેબ જ્યારે ગુજરાતનાં મુખ્યમંત્રી હતા એ સમયની કેટલીક સ્મૃતિઓ તાજી કરી, એ સ્મૃતિ વિકસિત ગુજરાતનાં પ્રયાસો માટે પ્રેરણાસમ બની રહી. માનનીય પ્રધાનમંત્રી શ્રીનું માર્ગદર્શન આગામી અનેક દાયકાઓ માટેનો એક દિશાસૂચક દસ્તાવેજ છે !
માનનીય પ્રધાનમંત્રી શ્રીની વિશ્વસ્તરીય વિકાસની પરંપરા અને દિર્ઘદ્રષ્ટિ ગુજરાતનાં વિકાસને સદાય વધુ વેગવંતો બનાવી રહી છે. એમનું માર્ગદર્શન અને એમની પ્રેરણા “વિકસિત ગુજરાત” માટે પથદર્શક સમાન છે !
आज मिज़ोरम के मुख्यमंत्री श्री पुल ललढोमा जी के साथ बैठक हुई,
आज मिज़ोरम के मुख्यमंत्री श्री पुल ललढोमा जी के साथ बैठक हुई, जिसमें जल शक्ति राज्य मंत्री श्री राज भूषण चौधरी जी तथा जल शक्ति मंत्रालय एवं मिज़ोरम सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जल शक्ति मंत्रालय और मिज़ोरम राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी सर के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र और राज्य मिलकर पूर्वोत्तर भारत के विकास को नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
आज नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी से सौजन्य भेंट हुई।
आज नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी से सौजन्य भेंट हुई। इस अवसर पर हिमाचल की जल संपदा, जल प्रबंधन की प्राथमिकताएँ तथा जल जीवन मिशन की प्रगति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई।
हम माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi सर के नेतृत्व में, केंद्र और राज्य सरकारों के समन्वय से जल संसाधनों के कुशल दोहन, सतत विकास और हर घर जल के संकल्प को साकार करने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध हैं।
आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र सरकार के जल आपूर्ति व स्वच्छता मंत्री श्री गुलाबराव पाटिल जी से सौजन्य भेंट हुई।
आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र सरकार के जल आपूर्ति व स्वच्छता मंत्री श्री गुलाबराव पाटिल जी से सौजन्य भेंट हुई।
बैठक में जल जीवन मिशन समेत अन्य जल योजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने, शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने तथा जल क्षेत्र में उभर रही चुनौतियों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई।
आज पश्चिम बंगाल की टीम के साथ नमामि गंगे कार्यक्रम की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की।
आज पश्चिम बंगाल की टीम के साथ नमामि गंगे कार्यक्रम की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी सर के नेतृत्व में गंगा और उसकी सहायक नदियों की निर्मलता और निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें समन्वयपूर्वक कार्य कर रही हैं।
इस बैठक में राज्य में नमामि गंगे के तहत चल रही परियोजनाओं की स्थिति, लक्ष्यों की प्राप्ति और समयबद्ध क्रियान्वयन पर गहन विचार-विमर्श किया गया।