11
May, 2025
Start Event Date
May 11, 2025 @ 10:30 amEnd Event Date
May 11, 2025 @ 11:30 am- This event has passed.
एक दौड़ सिर्फ फिटनेस के लिए नहीं पर पानी की एक-एक बूँद के लिए भी…
एक दौड़ सिर्फ फिटनेस के लिए नहीं पर पानी की एक-एक बूँद के लिए भी…
आज रोटरी क्लब ऑफ़ सूरत ईस्ट द्वारा आयोजित रोटरी मैराथन 2025 में उपस्थित रह कर आनंद की अनुभूति हुई। यह केवल एक मैराथन नहीं थी, यह “कैच द रेन” का जन आंदोलन था ।
जन-जन की भागीदारी यह सन्देश स्पष्ट कर रही है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रभाई मोदी सर के नेतृत्व में विकसित भारत की नींव जल सुरक्षा है।
मैं ग्रीन लैब डायमंड्स के श्री मुकेशभाई पटेल एवं आयोजकों को साधुवाद देता हूँ, जिन्होंने जल संरक्षण जैसे गंभीर विषय को जन उत्सव का रूप दिया, और जनचेतना को जनशक्ति में बदला।








