29
December, 2025
Start Event Date
December 29, 2025 @ 4:30 pmEnd Event Date
December 29, 2025 @ 5:30 pm- This event has passed.
आज देश के 124 ज़िलों के ज़िला कलेक्टरों एवं विकास अधिकारियों से संवाद का अवसर प्राप्त हुआ।
आज देश के 124 ज़िलों के ज़िला कलेक्टरों एवं विकास अधिकारियों से संवाद का अवसर प्राप्त हुआ। यह संवाद विशेष रूप से उन ऑवर -एक्सप्लॉइटेड और क्रिटिकल ज़िलों पर केंद्रित रहा, जहाँ भूजल स्तर में निरंतर गिरावट एक गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है।
इन ज़िलों में मनरेगा के अंतर्गत उपलब्ध 65% राशि को प्राथमिकता के साथ जल संरक्षण एवं रिचार्ज से जुड़े कार्यों हेतु निर्धारित किया गया है। इसके अंतर्गत 104 प्रकार के चिन्हित कार्य ऐसे हैं, जो जल संरक्षण को सशक्त बनाने और भूजल स्तर में सुधार लाने में सहायक सिद्ध होंगे।
बैठक के दौरान मनरेगा के अंतर्गत प्राप्त संसाधनों के सर्वोत्तम, पारदर्शी एवं प्रभावी उपयोग को लेकर अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया, ताकि जल संचय जनभागीदारी अभियान के माध्यम से जल संकट से निपटने के प्रयासों को और अधिक गति मिल सके।




