19
November, 2025
Start Event Date
November 19, 2025 @ 12:00 pmEnd Event Date
November 19, 2025 @ 1:00 pm- This event has passed.
आज विश्व शौचालय दिवस पर माननीय केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी की उपस्थिति में वर्ल्ड टॉयलेट समिट 2025 का शुभारंभ करने का अवसर प्राप्त हुआ।
आज विश्व शौचालय दिवस पर माननीय केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी की उपस्थिति में वर्ल्ड टॉयलेट समिट 2025 का शुभारंभ करने का अवसर प्राप्त हुआ।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी सर के “खुले में शौच मुक्त भारत” के संकल्प ने स्वच्छता को देश की जन–चेतना और जन–भागीदारी का सशक्त राष्ट्रीय आंदोलन बना दिया है।
मुझे दृढ़ विश्वास है कि यह शिखर सम्मेलन वैश्विक समुदाय को नीतिगत संवाद, नवाचार, अनुसंधान और सर्वोत्तम प्रक्रियाओं के आदान–प्रदान हेतु एक प्रभावी और परिणामोन्मुख मंच प्रदान करेगा। यह केवल स्वच्छता पर चर्चा का अवसर नहीं, बल्कि मानव गरिमा, स्वास्थ्य सुरक्षा और सतत विकास के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।
यह महत्वपूर्ण आयोजन सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन द्वारा किया जा रहा है, उन्हें हार्दिक अभिनन्दन देता हूँ।
इस अवसर पर श्री कुमार दिलीप, प्रेसिडेंट सुलभ इंटरनेशनल, श्री एम.डेविड महलोबों, डिप्टी मिनिस्टर ऑफ़ वाटर एंड सैनिटेशन-साउथ अफ़्रीका, श्री जैक सिम, फाउंडर, वर्ल्ड टॉयलेट ऑर्गेनाइजेशन-श्री अलकेश वधवानी, गेट्स फाउंडेशन, निष्ठा मेहता जी, द वर्ल्ड बैंक तथा विभिन्न देशों से पधारे सभी गणमान्य व्यक्तित्वों का भी हार्दिक अभिनंदन।









