17
June, 2025
Start Event Date
June 17, 2025 @ 6:30 pmEnd Event Date
June 17, 2025 @ 7:30 pm- This event has passed.
आज पुणे के खड़कवासला स्थित केंद्रीय जल और विद्युत अनुसंधान संस्थान की मुलाक़ात से प्रसन्नता हुई
आज पुणे के खड़कवासला स्थित केंद्रीय जल और विद्युत अनुसंधान संस्थान की मुलाक़ात से प्रसन्नता हुई। CWPRS जैसी संस्थाएं जल क्षेत्र में वैज्ञानिक सोच और नवाचार का आधार हैं। यहां का तकनीकी कौशल, समर्पित वैज्ञानिकों की टीम और अनुसंधान का दायरा अत्यंत सराहनीय है। यह देखकर संतोष और गर्व हुआ।
यह संस्थान जल संसाधनों से संबंधित अनुसंधान एवं तकनीकी सहयोग के क्षेत्र में देश की एक प्रमुख संस्था है-जो बांधों, जलाशयों, नदियों और तटीय संरचनाओं के लिए अत्याधुनिक मॉडलिंग और परीक्षण सेवाएं प्रदान करता है।
मुलाकात के दौरान पुणे महानगरपालिका के अधिकारियों के साथ मुळा-मुठा नदी पुनर्जीवन परियोजना पर समीक्षा बैठक की। साथ ही कल्पसर हैंगर और बांध पुनर्वास अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया।
सूरत शहर की जल आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण तापी नदी मॉडल का सूरत नगर निगम की टीम के साथ निरीक्षण किया और प्रगति की समीक्षा की।












