25
November, 2025
Start Event Date
November 25, 2025 @ 7:00 pmEnd Event Date
November 25, 2025 @ 8:00 pm- This event has passed.
विद्या ददाति विनयं, विनयाद् याति पात्रताम्। पात्रत्वाद् धनमाप्नोति, धनात् धर्मं ततः सुखम्॥
विद्या ददाति विनयं, विनयाद् याति पात्रताम्।
पात्रत्वाद् धनमाप्नोति, धनात् धर्मं ततः सुखम्॥
आज माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी जी के निवास पर श्री शृंगेरी शारदा पीठम् के उत्तराधिकारी, परमपूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य श्री श्री विद्युशेखर भारती महास्वामी जी के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करना अत्यंत सौभाग्य और आध्यात्मिक धन्यता का क्षण रहा।
आदि शंकराचार्य जी द्वारा स्थापित जगद्गुरु परंपरा का सान्निध्य वास्तव में अद्वितीय है । सनातन संस्कृति के इस श्रेष्ठ आध्यात्मिक प्रवाह के स्पर्श से मन, बुद्धि और संकल्प-तीनों को नवीन ऊर्जा प्राप्त होती है।




