18
February, 2026
Start Event Date
February 18 @ 1:00 pmEnd Event Date
February 18 @ 2:00 pm- This event has passed.
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी सर के दूरदर्शी नेतृत्व में आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित AI Impact Summit में सहभागी होने तथा वहां प्रदर्शित नवाचारों को निकट से देखने का अवसर प्राप्त हुआ।

यह स्पष्ट रूप से अनुभव हुआ कि भारत आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में केवल सहभागी राष्ट्र नहीं, बल्कि वैश्विक नेतृत्व की दिशा में अग्रसर एक निर्णायक शक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है।
समिट में प्रस्तुत अत्याधुनिक तकनीकों, शोध उपलब्धियों और स्टार्टअप नवाचारों ने यह प्रमाणित किया कि भारत की प्रतिभा, नीति-दृष्टि और तकनीकी क्षमता मिलकर मानव-केंद्रित, उत्तरदायी और समावेशी AI विकास का सशक्त मॉडल प्रस्तुत कर रही है।
AI के माध्यम से शासन, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में जो परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं, वे जनसामान्य के जीवन को अधिक सुलभ, पारदर्शी और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।