30
December, 2025
Start Event Date
December 30, 2025 @ 5:30 pmEnd Event Date
December 30, 2025 @ 6:30 pm- This event has passed.
आज नमामि गंगे की Empowered Task Force की 17वीं बैठक की अध्यक्षता की,
आज नमामि गंगे की Empowered Task Force की 17वीं बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें माननीय राज्य मंत्री श्री राजभूषण चौधरी जी एवं संबद्ध मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही।
जब मैंने जल शक्ति मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था, तब विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति में बाधक 29 प्रमुख मुद्दे थे। संतोष है कि आज लगभग सभी मुद्दों का समाधान हो चुका है और नमामि गंगे मिशन पूरी तरह ट्रैक पर है।
बैठक में उत्तर प्रदेश में गंगा से जुड़े ड्रेनों की एरियल सर्वे, GIS आधारित ड्रेन डैशबोर्ड एवं जियो-टैग्ड वीडियोग्राफी परियोजना की प्रगति की समीक्षा की गई। विभिन्न विभागों के साथ डेटा साझा करने, ग्राउंड वेरिफिकेशन, स्पष्ट जिम्मेदारियाँ व समय-सीमा तय करने तथा गंगा प्रहरी और स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया।
इसके साथ ही 50 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स में CCTV इंस्टॉलेशन के माध्यम से निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।





