25
February, 2025
Start Event Date
February 25, 2025 @ 11:30 amEnd Event Date
February 25, 2025 @ 12:30 pm- This event has passed.
आज कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री श्री डी.के. शिवकुमार जी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात
आज कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री श्री डी.के. शिवकुमार जी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर राज्य के जल संसाधनों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में श्री एन.एस. बोस राजू जी, श्री टी.बी. जयचंद्र जी, श्री गौरव गुप्ता जी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
बैठक में जल शक्ति राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना जी, सचिव श्रीमती देबाश्री मुखर्जी की उपस्थिति भी रही।
भारत सरकार जल संसाधनों के सतत, समावेशी और न्यायसंगत प्रबंधन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और राज्यों के साथ मिलकर जल संरक्षण एवं आपूर्ति को और प्रभावी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।










