16
April, 2025
Start Event Date
April 16, 2025 @ 6:30 pmEnd Event Date
April 16, 2025 @ 7:30 pm- This event has passed.
आज नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा नदी बेसिन में जलीय जैव
आज नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा नदी बेसिन में जलीय जैव विविधता संरक्षण और पारिस्थितिक तंत्र सेवाओं के संरक्षण हेतु चल रही परियोजना की प्रगति की समीक्षा की।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी सर के दूरदर्शी नेतृत्व में गंगा स्वच्छता मिशन ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। आज गंगेटिक डॉल्फ़िन जैसे जीव उन क्षेत्रों में भी देखे जा रहे हैं जहाँ उनका अस्तित्व पहले संकट में था—यह गंगा की पुनर्जीवित होती पारिस्थितिकी का जीवंत प्रमाण है।
वाइल्ड लाइफ इन्स्टीट्युट ओफ इन्डिया द्वारा संचालित यह महत्वपूर्ण पहल गंगा की स्वच्छता के साथ-साथ उसमें बसने वाले जलीय जीवों—विशेष रूप से गंगेटिक डॉल्फ़िन जैसी विलुप्तप्राय प्रजातियों—के संरक्षण की दिशा में एक मजबूत कदम है।
यह परियोजना न केवल गंगा नदी की जैव विविधता को संजोने का कार्य कर रही है, बल्कि आजीविका, आस्था और अस्तित्व से जुड़ी इस नदी की पारिस्थितिकीय समृद्धि को अक्षुण्ण रखने में भी अहम भूमिका निभा रही है।











