आज M-CADWM परियोजना की प्रगति की समीक्षा बैठक ली।
इस पायलट परियोजना के अंतर्गत देशभर से चयनित फ़ार्म क्लस्टर्स को दबावयुक्त पाइप्ड जलापूर्ति उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि सिंचाई के लिए समय पर और उचित मात्रा में जल उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। इससे कृषि उत्पादकता बढ़ाने, किसानों की आय में वृद्धि करने तथा जल उपयोग दक्षता सुधारने में मदद मिलेगी।
यह पहल “More Crop per Drop” की भावना से प्रेरित है, जिसका उद्देश्य कम पानी में अधिक उत्पादन सुनिश्चित करना है।
प्रधानमंत्रीजी के नेतृत्व में किसान समृद्धि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।


