आज देशभर से पधारे जल एवं स्वच्छता प्रहरियों के साथ संवाद का अवसर प्राप्त हुआ।
जल संरक्षण, स्वच्छता तथा गंगा पुनरुत्थान के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे सभी जल प्रहरियों को उनके समर्पणपूर्ण योगदान के लिए अभिनंदन एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी सर के नेतृत्व में जनभागीदारी की भावना को सशक्त करते हुए जल प्रहरी इस राष्ट्रीय अभियान को प्रतिबद्धता, कर्मठता और निरंतरता के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। संवाद के दौरान जल संरक्षण, स्वच्छता एवं गंगा पुनरुत्थान हेतु किए जा रहे उनके प्रयासों और अनुभवों ने यह स्पष्ट किया कि जनभागीदारी इस अभियान की वास्तविक शक्ति है।
विद्यालयों के विद्यार्थी, महिलाएं तथा यमुना टास्क फोर्स के जांबाज़ जवान जिस निष्ठा और समर्पण के साथ इस जनआंदोलन में सहभागी बन रहे हैं, वह गर्व का विषय है।
सुजल एवं स्वच्छ भारत के निर्माण में निरंतर योगदान दे रहे सभी जल एवं स्वच्छता प्रहरियों को हार्दिक शुभकामनाएं।













