सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत आज खजुराहो में आयोजित सेमीफाइनल प्रतियोगिता में उपस्थित रहने का अवसर प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उच्च स्तर की खेल भावना, अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया, जो युवा शक्ति की सकारात्मक दिशा और राष्ट्र निर्माण की सोच को प्रतिबिंबित करता है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi सर
के खेलो इंडिया एवं फिट इंडिया से प्रेरणा लेकर खेल के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को सशक्त किया जा रहा है।
इस अवसर पर सांसद वी.डी. शर्मा जी, मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दिलीप अहिरवार एवं राजनगर विधायक अरविंद पाटेरिया भी उपस्थित रहें ।













