माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi सर के नेतृत्व में नमामि गंगे अभियान को गति प्रदान करने हेतु गठित एम्पावर्ड टास्क फोर्स की 16वीं बैठक की अध्यक्षता की । बैठक में गंगा संरक्षण एवं पुनर्जीवन से जुड़े वर्तमान कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा लंबित परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न राज्यों, केंद्रीय मंत्रालयों और प्रमुख संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर सामूहिक संकल्प को और सुदृढ़ किया।



