राष्ट्र की प्रमुख चुनौतियों के समाधान और दूरदर्शी चिंतन पर आधारित श्री राजेंद्र गोयनका द्वारा लिखित पुस्तक “संपूर्ण समाधान” के लोकार्पण का अवसर प्राप्त हुआ। यह पुस्तक सामाजिक, आर्थिक और राष्ट्रीय विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विश्लेषण प्रस्तुत करती है और एक समृद्ध व आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सार्थक दृष्टिकोण प्रदान करती है।
राष्ट्र निर्माण के इस महायज्ञ में ऐसे सतत विकासशील और क्रांतिकारी विचारों का स्वागत है, जो नवाचार, आर्थिक सशक्तिकरण और समग्र प्रगति की दिशा में मार्गदर्शन करें।






