आज #SujalGramSamvad के दौरान गुजरात के मेहसाणा ज़िले के ज़ाहिरपुरा गाँव के प्रतिनिधियों से संवाद करने का अवसर मिला। गाँव में पेयजल व्यवस्था को लेकर लोगों के अनुभव, जल जीवन मिशन से उनके जीवन में आए परिवर्तन और इसे बेहतर बनाने के लिए उनके विचार सीधे सुनने को मिले।
इस संवाद में गुजरात जल जीवन मिशन की टीम और मेहसाणा जिला प्रशासन ने बताया कि कैसे स्वयं सहायता समूह पानी की व्यवस्था के संचालन और रखरखाव में अहम भूमिका निभा रहे हैं, स्कूलों और आंगनवाड़ियों में नियमित रूप से पानी की जाँच हो रही है और गाँव के लोगों को खुद पानी की गुणवत्ता जाँचने का प्रशिक्षण भी दिया गया ।





